लखीसराय, दिसम्बर 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में मंगलवार की देर शाम करीब 6:10 बजे अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजात के परिजन के बीच कोहराम मच गया है। नवजात के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वार्ड के बाहर परिजन ने रोना-धोना शुरू कर दिया। वार्ड में कुल 13 नवजात में तीन ऑक्सीजन पर बताए जा रहे हैं। जिन्हें रिफिल सिलेंडर से ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया। जानकारी के अनुसार वार्ड के लिए विशेष रूप से उपलब्ध जनरेटर खराब होने के कारण बिजली कट के बाद वार्ड में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पाई। बिजली बाधित होने के बाद जनरेटर स्टार्ट नहीं होने की जानकारी के बाद अस्पताल प्रबंधन सहित स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। 15 से 20 मिनट की कड़ी मश...