बिहारशरीफ, सितम्बर 3 -- एसएच-78 : नूरसराय के पास लगेगा टोल, राजगीर का सफर भी होगा महंगा एनएच-20 के पैठना टोल से बचकर टूरिस्ट वे ऑफ राजगीर का रुख करने वालों पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ पैठना टोल शुरू होने के बाद एसएच-78 पर 20 गुना से अधिक बढ़ा है ट्रैफिक दूसरे चरण में जहानाबाद-पार्वती एसएच-71 पर भी टोल शुल्क लेने की तैयारी फोटो : पैठना : पैठना का टोल प्लाजा। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। एनएच-20 के पैठना टोल से बचने के लिए एसएच-78 यानी बिहटा-सरमेरा पथ से पटना या अन्य रूटों की ओर जाने वालों का सफर अब महंगा होने वाला है। बिहार कैबिनेट के स्टेट हाईवे पर टोल वसूली के फैसले के तहत एसएच-78 पर नूरसराय के पास टोल प्लाजा लगाने की तैयारी है। वहीं दूसरी ओर, टूरिस्ट वे ऑफ राजगीर रूट से राजगीर जाने वालों के लिए भी जेबें ढीली होने वाली हैं। ऐसे में एनएच-20 ...