बेगुसराय, अगस्त 5 -- चेरियाबरियारपुर (बेगूसराय), ए.सं.। बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र की बिक्रमपुर पंचायत के कोरजाना गांव के पास बेगूसराय-रोसड़ा स्टेट हाईवे-55 पर बुधवार को दिन के करीब 10 बजे दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा जख्मी हो गया। मृतकों की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की मेघोल पंचायत के विदुलिया गांव निवासी बिलाइती सहनी के 22 वर्षीय पुत्र गणपत सहनी व चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी निवासी धर्मेंद्र सहनी के पुत्र 22 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है। इस हादसे में तीसरा बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया जो खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी विजय सहनी का 16 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पेज 3:::मोबाइल दुकान पर जाने के लिए निकले थे तीनों लड़के...