हापुड़, मई 14 -- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद कस्बे के एसएचवीएम पब्लिक स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय की कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए हैं। परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में मिठाई बांटी गई और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: सृष्टि कुमारी 96 प्रतिशत के साथ जिले में अव्वलविद्यालय का प्रदर्शन विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम सिंधु ने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय के लिए गर्व की बात है। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में देव ने पीसीएम वर्ग में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गौरी ने कॉमर्स में 90 प्र...