पाकुड़, मार्च 28 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के बाड़ू पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर में बन रहे स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण केंद्र भवन का निर्माण विवादों के घेरे में आ गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए विभाग से जांच की मांग की है। वहीं ​ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण स्थल पर अब तक कार्य से संबंधित कोई भी सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है। नियमतः किसी भी सरकारी योजना के शुरू होने पर वहां योजना की कुल लागत, कार्यदायी संस्था, संवेदक का नाम और कार्य पूर्ण करने की समय सीमा अंकित होना अनिवार्य है। बोर्ड न होने के कारण ग्रामीण इस महत्वपूर्ण जानकारी से वंचित हैं, जिससे भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है। साथ ही ​निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि वर...