फतेहपुर, जनवरी 27 -- फतेहपुर। पान मसाला की गाड़ी पकड़ कर छोड़ने के मामले में लाइन हाजिर किए गए कल्यानपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह के बाद एसपी ने सोमवार को मामले में संलिप्त चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया और दो दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। संभावना जताई जा रही है कि सीओ की रिपोर्ट बाद थानेदार और एसआई पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। बिहार झारखंड जाने वाले पान मसाला की गाड़ी रोक कर बड़ा खेल किया गया था। थाने के सिपाही दबी जुबान इस बात को स्वीकार भी कर रहे थे। गाड़ी रोकी गई थी लेकिन सारे कागज होने के कारण गाड़ी छोड़ दी गई। एसपी से मामले की शिकायत हुई तो सामने आया कि प्राइवेट गाड़ी के जरिए औंग थाना क्षेत्र से गाड़ी लाकर थाने के बाहर खड़ी करवाई गई थी, लेकिन कागजात सही मिलने पर छोड़ दी गई, लेकिन छोड़ने के नाम पर वसूली की चर्चा आम है। शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.