मैनपुरी, अप्रैल 11 -- मैनपुरी, निर्बाध बिजली आपूर्ति देने को एसई मुकेश कुमार ने उपकेंद्र मंछना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्विच यार्ड, पावर ट्रांसफॉर्मर, वीसीवी पैनल व आपूर्ति रजिस्टर को चेक किया और जेई के साथ बिजली आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मई से लोड में तेजी से वृद्धि होगी, इस दौरान उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली आपूर्ति देना विभाग की प्राथमिकता है। बिजली व्यवधान पैदा करने वाली कमियों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। क्षतिग्रस्त पोलों व लाइनों को सही कर लिया जाए। लाइनों को छू रही पेड़ों की टहनियों की छटाई की जाए। बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों का समय रहते निपटारा कराया जाए। लापरवाही बरतने पर संबंधित फीडर के लाइन स्टॉफ पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं रोस्टिंग, शटडाउन व ब्रेकडाउन की सूचना संचालित ग्रुप में उपभोक्ताओं की दी जाए। आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.