मुरादाबाद, जुलाई 14 -- शहर के आर्टीजनों की तरफ से लंबे अरसे से उठाई जा रही आर्टीजन पार्क बनाने की मांग को मुकाम मिलने की संभावना जगी है। यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को मंगलवार को आयोजित हुई मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में कमिश्नर को सौंपा गया। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने इस संबंध में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित हुई मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने एसईजेड से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। ईपीसीएच के चेयरमैन डॉ.नीरज खन्ना ने बताया कि आर्टीजन पार्क बनाने के लिए एसईजेड सबसे उपयुक्त है। यहां का पॉकेट बी पूरी तरह से खाली है। जहां आर्टीजन पार्क को विकसित किया जा सकता है। यस के अध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया ...