चाईबासा, अप्रैल 3 -- गुवा, संवाददाता। सेल प्रबंधन द्वारा लागू की गई एसईएसबीएफ (सेल एम्प्लॉइज सुपरएन्युएशन बेनिफिट फंड) व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। 1 अप्रैल को जारी पे स्लिप में एसईएसबीएफ से संबंधित किसी भी प्रकार की कटौती या विवरण का उल्लेख नहीं होने से कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार, सेल प्रबंधन ने अपने पूर्व सर्कुलर में स्पष्ट किया था कि जो कर्मचारी एसईएसबीएफ के तहत कटने वाली 2 प्रतिशत राशि को नेशनल पेंशन सिस्टम में जमा करना चाहते हैं, वे अपनी सहमति दें। इस पर कई कर्मचारियों ने सहमति भी प्रदान की थी। लेकिन मार्च माह के वेतन, जो अप्रैल में भुगतान किया गया, उसकी पे स्लिप में यह स्पष्ट नहीं है कि एसईएसबीएफ की राशि कटी या नहीं, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़...