रांची, अगस्त 1 -- रांची। एसआर डीएवी पुंदाग में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सुपरवाइजरी हेड तंत्रनाथ झा, विजय कुमार व अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। प्राचार्य ने भी अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...