बरेली, मई 18 -- एसआर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने समर कैंप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 16 मई को समर वैली स्कूल मुरादाबाद में हुई थी। विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 18 पदक अपने नाम किए, जिनमें 11 स्वर्ण पदक, एक रजत पदक एवं छह कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक विजेताओं में आरुष देशवाल, आरोही वशिष्ठ, अवनी जायसवाल, कार्तिक कुमार अरुण एवं श्रद्धा यादव ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रबंध निदेशिका रूमा गोयल, प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान एवं कोऑर्डिनेटर शुभा पांडेय ने खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई दी। यह भी पढ़ें- बेदी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते पदक यह भी पढ़ें- विजेताओं के साथ कोच को दी बधाई यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गुरुग्राम का दमदार प्रदर्शन

हिंदी हिन...