मऊ, जुलाई 10 -- रानीपुर। विकासखंड रानीपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बसारतपुर में शुक्रवार को जनपद के एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने सहयोगात्मक पर्यवेक्षण कार्य संपन्न किया। ​पर्यवेक्षण के दौरान शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ बैठक कर जुलाई माह की विस्तृत कार्ययोजना साझा की। विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण कर ​बच्चों को जागरुक किया। एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने ​शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों को निकटस्थ प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कराएं ताकि वे प्रकृति के करीब आ सकें। इसके साथ ही, माह के द्वितीय शनिवार को पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर विनोद राम, कफील अहमद, सुनील कुमार, रवि कुमार आदि शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...