बिजनौर, जुलाई 30 -- एसआरके शिक्षण संस्थान गांव नारनौर में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए गठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीओ देश दीपक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सृष्टि सागर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसके बाद सृष्टि सागर ने अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सचिव निर्मल कुमार, उपाध्यक्ष यश व शिवम, पुस्तकालय अध्यक्ष वंदना रानी, खेल प्रमुख पारुल सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। सीओ देश दीपक ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से पढ़ाई करने और सही मार्ग चुनने की प्रेरणा दी।विद्यालय के प्रबंधक ए.के. कौशिक ने कहा कि छात्र परिषद का गठन विद्यार्थियों में संगठन, नेतृत्व और चरित्र निर्माण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया गया है। यह भी पढ़ें- ईमानद...