फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद,अशेाक जैन। पलवल के सेक्टर-6 स्थित एसआरएस ड्रीम होम्स में फ्लैट दिलाने के नाम पर रकम लेकर कब्जा न देने के मामले में आखिरकार आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। करीब 10 साल से अपने फ्लैट के लिए चक्कर काट रहे पीड़ित को अब न्याय की उम्मीद जगी है।

मामले का विवरण गांव मंधावली निवासी राजेन्द्र सिंह ने वर्ष 2015 में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत एसआरएस ड्रीम होम्स में फ्लैट बुक कराया था। उन्होंने कंपनी को समय-समय पर कुल 2,28,501 रुपये जमा कराए। 9 मार्च 2016 को उन्हें फ्लैट नंबर-706, सातवीं मंजिल का आवंटन पत्र भी जारी कर दिया गया, लेकिन आज तक न तो फ्लैट का कब्जा दिया गया और न ही जमा राशि लौटाई गई। पीड़ित के अनुसार, वह पिछले कई वर्षों से एसआरएस रियल एस्टेट लिमिटेड के कार्यालय और संबंधित विभागों क...