बागपत, फरवरी 7 -- बागपत। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए शुक्रवार को सपोर्टिव सुपरविजन एंड रिव्यू मिशन (एसआरएम) टीम ने निरीक्षण किया। सभी ब्लॉकों में टीम स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंची, जहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखा। साथ ही मरीजों से भी योजनाओं का फीडबैक लिया। दिनभर टीम के निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्रों पर खलबली मची रही। शासन से सहारनपुर डिवीजन के जनपदों के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ को स्वास्थ्य योजनाओं का मूल्यांकन और गुणवत्ता को परखने की जिम्मेदारी दी गई है। बागपत ब्लॉक में डॉ. विष्णु अग्रवाल और विपिन कुमार को दी है। इसी तरह बड़ौत में डॉ. इफ्खार अली, मोहम्मद शाबान, बिनौली को विनोद कुमार, रमेश कुमार, छपरौली को डॉ. अजय कुमार, तोशन कुमार धीमान, खेकड़ा की डॉ. अरशी, सचिन कपिल, पिलाना की जिम्मेदारी डॉ. शमशेर और म...