देवरिया, अगस्त 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। लखनऊ से आई एसआरएम टीम ने शनिवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। टीम ने उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और संसाधनों आदि का जायजा लिया। टीम ने ट्रामा सेंटर, पीआईसीयू, वार्ड सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर हाल जाना। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिल रही सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य लखनऊ के जेडी डॉ. मुकेश मातनहिलिया और संजय कुमार शनिवार को सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इसके बाद सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल के साथ निकले। टीम ट्रामा सेंटर स्थित इमरजेंसी पहुंची, यहां ट्राइएज एरिया, माइनर ओटी तथा वार्ड का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- प्रसव व्यवस्था में सुधार के निर्देश, कमियों को दूर करने पर ज...