बाराबंकी, मई 21 -- बाराबंकी। माती-देवा चिनहट रोड स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में बीटेक के छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ छात्रों ने हॉस्टल में घुसकर एक छात्र पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। पुलिस दोनों पक्ष में समझौते की बात कह रही है। कानपुर के रहने वाले रवि श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय गदिया में बीटेक के छात्र हैं। वह मटियारी में ही किराये के कमरे में रहते हैं। मंगलवार की शाम करीब तीन बजे वह विश्वविद्यालय के हॉस्टल गया था। आरोप है कि बीटेक के ही कुछ छात्रों ने पुरानी रंजिश में रवि पर हमला कर दिया। सिर पर लोहे के रॉड से हमला किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने बीच बचाव किया। यह भी पढ़ें- गंगा बैराज गए मेडिकल छात्रों को वाहन ने मारी टक्करछात...