बरेली, जून 29 -- श्री राम मूर्ति स्मारक (एसआरएमएस) ट्रस्ट की ओर से आयोजित 'हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान छात्रवृत्ति परीक्षा-2026' का आयोजन आज 'ऑनलाइन मोड' में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक होगी। यह परीक्षा केवल उन विद्यार्थियों के लिए है, जिन्होंने हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान छात्रवृत्ति के लिए पूर्व में पंजीकरण कराया है। एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर गुप्ता ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले ऑनलाइन टेस्ट से संबंधित सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने तथा निर्धारित समय से पहले पोर्टल पर लॉगिन करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन लिंक https://myportal.srms.ac.in/srmsquiz का उपयोग करना होगा। यह भी पढ़ें...