एसआरएन में यूबीई तकनीक से किया गया सफल ऑपरेशन
प्रयागराज, जुलाई 25 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में गुरुवार को न्यूरो सर्जरी विभाग में पहली बार यूनिलेटरल बायपोर्टल एंडोस्कोपी (यूबीई) से मरीज के स्लिप डिस्क व स्पाइनल कैनाल स्टेनोसिस का सफल ऑपरेशन करने में कामयाबी हासिल की। न्यूरो सर्जन डॉ. एनएन गोपाल और डॉ. पंकज गुप्ता के नेतृत्व में किए ऑपरेशन के दौरान काफी छोटे चीरे लगाने की जरूरत पड़ी। न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ.पंकज गुप्ता के अनुसार यूबीई रीढ़ की सर्जरी की नवीनतम मिनिमली इनवेसिव तकनीकों में से एक है। इसमें केवल छोटे चीरे लगाकर एंडोस्कोप की सहायता से ऑपरेशन किया जाता है, जिससे मरीज को कम दर्द, कम रक्तस्राव और संक्रमण का जोखिम कम रहता है। ऑपरेशन टीम में एसआर डॉ. यतीश जोशी, जेआर डॉ. अभिलाष पाल और स्टाफ नर्स सुष्मिता शामिल रहीं। साथ ही एनेस्थीसिया टीम में डॉ. अरविंद यादव, डॉ. कीर्ति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.