प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज। भीषण गर्मी के बीच एसआरएन अस्पताल और चिल्ड्रेन अस्पताल के कई वार्डों में कूलर व पंखे शो पीस बने हुए हैं। गर्मी से परेशान मरीज घर से पंखे लाकर बेड के पास लगाकर हवा लेते हैं। बेड के पास पंखों के लिए मरीजों को लंबे व खुले तार स्विच बोर्ड में लगाने पड़ते हैं। इससे शार्ट सर्किट होने का खतरा भी बना रहता है। एसआरएन अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के वार्ड नंबर 14 में कैंसर के गंभीर मरीज भर्ती हैं, लेकिन वार्ड में कूलर न होने के कारण मरीज घर से पंखा लाकर लगाते हैं। आर्थो वार्ड नंबर दो में तीन कूलर लगे हैं लेकिन जिसमें एक कूलर खराब हैं। यह भी पढ़ें- तपती ट्रॉली पर मरीजों को चादर भी नहीं हुई नसीब वहीं वार्ड की गैलरी में 20 मरीज भर्ती हैं, जहां खिड़कियां टूटी होने के कारण धूप सीधे बेड पर आती है। गैलरी में दो छोटे कूलर लगे है...