प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में लगभग दो साल से गेट से लेकर गैस्ट्रोलॉजी व हृदय रोग विभाग तक आने-जाने में परेशानी होती थी। लेकिन शनिवार और रविवार को अस्पताल में डामर की सड़क का निर्माण किया गया। पिछले दिनों डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार तीन बार औचक निरीक्षण किया था। उसके बाद से सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया। साथ अस्पताल परिसर में पेड़ों के किनारे सीमेंटेड बेंच के निर्माण कार्य भी शुरू किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...