प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में लगभग दो साल से परेशानी झेल रहे हजारों मरीजों-तीमारदारों को अब सड़क बनने से राहत मिली है। अभी तक अस्पताल के गेट से लेकर गैस्ट्रोलॉजी व हृदय रोग विभाग तक आने-जाने में परेशानी होती थी। लेकिन शनिवार और रविवार को अस्पताल में डायर युक्त सड़क का निर्माण कराने में कामयाबी हासिल की है। सड़क खराब होने से सबसे ज्यादा परेशानी ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों की होती थी। पिछले दिनों डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार तीन बार औचक निरीक्षण किया था। उसके बाद से सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया। साथ अस्पताल परिसर में पेड़ों के किनारे सीमेंटेड बेंच के निर्माण कार्य भी शुरू किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.