प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों को हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन जारी है। डॉक्टर ट्रॉमा सेंटर के बाहर जूनियर रेजीडेंट डॉ. मोनीश अली की रिहाई की मांग को लेकर अड़े हैं। हालांकि प्राचार्य डॉ. एके वर्मा की पहल पर वरिष्ठ डॉक्टर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर मरीजों को ओपीडी में देख रहे हैं। दवा पर्चा काउंटर, यूजर चार्जेज काउंटर और दवा काउंटर खुले हैं। सबसे बड़ी समस्या ट्रामा सेंटर के बंद होने को लेकर है, जिससे दुर्घटना में घायल और दूसरे अस्पताल से रेफर होकर आने वाले मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। वार्डों में जो मरीज पहले से भर्ती हैं उन्हें भी छुट्टी दे दी गई है। यह भी पढ़ें- एसआरएन में जूनियर डॉक्टरों की दूसरे दिन भी हड़ताल, मरीज बेहाल कई वार्डों में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। वरिष्ठ डॉक्टरों की ओर से हृदय रोग,...