प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में सिद्धार्थनगर के रहने वाले 55 वर्षीय गंगाराम के कैंसर का जटिल ऑपरेशन करके नया जीवन दिया गया। गंगाराम का जबड़ा कैंसर से लगभग 70 फीसदी प्रभावित हो गया था। उन्होंने गोरखपुर व वाराणसी में कई डॉक्टरों का दिखाया लेकिन कोई आराम नहीं मिला। 15 दिन पहले एसआरएन में इलाज के लिए आए। जांच के बाद कैंसर विभाग के डॉ. राजुल अभिषेक, प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मोहित जैन के निर्देशन में ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान प्रभावित जबड़े के हिस्से को पूरी तरह से निकाल दिया गया। साथ ही मरीज के पैर की छोटी हड्डी (फिबुला) को निकालकर माइक्रोवैस्कुलर सर्जरी की सहायता से जबड़े के स्थान पर प्रत्यारोपित किया गया। इसके माध्यम से जबड़े का सफल पुनर्निर्माण किया गया। 11 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद मरीज को पांच दिनों ...