प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में अब ऑटो क्लीनिक मशीन से भी वार्डों में सफाई शुरू हो गयी है। इसके लिए पांच ऑटो क्लीनिक मशीनें मंगाई गयी हैं। अभी तक अस्पताल में मैनुअली ही साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। ऑटो क्लीनिक मशीन से अभी ओटी, आईसीयू और ओपीडी क्षेत्र में क्लीनिक की जा रही है। ट्रायल मे बाद अस्पताल के दूसरे वार्डों में सफाई की जाएगी। अस्पताल में लगभग 650 सफाईकर्मी कार्यरत हैं, जो सात अलग-अलग बिल्डिंग में स्थित 18 वार्डों, फार्मेसी स्कूल, जीएनएम स्कूल और नर्सिंग स्कूल में सफाई करते हैं। ऑटो क्लीनिक मशीन से सफाई करने से कम समय में और बेहतर सफाई की जा सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.