एसआरएन में अत्याधुनिक शौचालय का शुभारंभ जल्द
प्रयागराज, जून 28 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में जल्द ही नए शौचालय का शुभारंभ होगा। नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे अत्याधुनिक शौचालय में प्रति व्यक्ति 10 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। मानसिक रोग विभाग के पास बन रहे नए शौचालय की दूसरी मंजलि पर आवासीय कक्ष बना है। नीचे दो दुकानें भी संचालित होंगी। सार्वजनिक शौचालय के निर्माण से मरीजों व तीमारदारों का काफी सहूलियत होगी। अस्पताल परिसर में 30 साल पहले प्रवेश द्वार के पास नगर निगम की ओर से शौचालय बनाया गया था लेकिन उसकी स्थिति जर्जर हो गयी है। साथ ही अस्पताल के गेट पर होने के कारण वार्ड के पास रहने वाले मरीज व तीमारदार उस शौचालय का उपयोग भी नहीं कर पाते। यह भी पढ़ें- एसआरएन के तीन विभागों में जल्द होगा 70 बेड का विस्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.