प्रयागराज, जुलाई 12 -- एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में नई मशीनों को स्थापित करने के साथ न्यूरो और आर्थो के माइनर ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। इससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को माइनर ऑपरेशन के लिए पुरानी बिल्डिंग व पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में नहीं जाना पड़ता। ट्रामा सेंटर का ओटी कॉम्प्लेक्स कई माह से बंद था, जिसे मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा के निर्देश पर 15 दिन पूर्व खोला गया। ट्रामा सेंटर में प्रतिदिन 250 से अधिक मरीज आते हैं, जिसमें 20 से 25 मरीजों को माइनर ऑपरेशन की जरूरत होती है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एसआरएन ट्रामा सेंटर में न्यूरो, आर्थो की ओटी शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...