प्रयागराज, जनवरी 29 -- एसआरएन अस्पताल को एम्स का दर्जा दिलाए जाने की मांग गुरुवार को राज्यसभा सदस्य अमर पाल मौर्य ने उठाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रायबरेली और गोरखपुर में एम्स खुलने से क्षेत्रीय स्वास्थ्य की असमानता कम हुई है उसी तरह प्रयागराज में एम्स की स्थापना होनी चाहिए। इससे न केवल सस्ती व विश्वसनीय चिकित्सा सेवा मिलेगी बल्कि आपातकालीन स्वास्थ्य प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। सांसद के मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी के अनुसार, सांसद ने कहा कि प्रयागराज एक आध्यात्मिक प्रशासनिक और न्याय का केन्द्र है। यहां कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर व मध्य प्रदेश के सतना, रीवा आदि जिलों से मरीज एसआरएन में इलाज के लिए आते हैं। इसलिए एम्स का दर्जा दिए जाने से शोध और विशेषज्ञता के न...