प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में 20 मई को डॉक्टरों और अधिवक्ताओं की बीच हुई मारपीट की घटना जैसी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रशासन सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। इसके तहत 10 सदस्यीय एक कोर कमेटी गठित जाएगी। कमेटी में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक समेत प्रमुख विभागों के अध्यक्ष शामिल होंगे।कमेटी अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, चिकित्सा उपकरणों की उपयोगिता और अनुरक्षण, वार्डों की साफ-सफाई और लंबित कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करेगी। इसके तहत जूनियर डॉक्टरों को तीमारदारों के साथ बेहतर संवाद कौशल सिखाने के लिए ओरिएंटेशन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसमें तीमारदारों को गाइड करने, स्थिति के अनुसार संवाद करने, मरीजों की गंभीरता के बारे में जानकारी देने और मरीजों की मृत्यु हो जाने ...