प्रयागराज, जून 28 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए जल्द ही तीन प्रमुख विभाग के वार्डों का विस्तार हो जाएगा। इसके तहत स्त्री एवं प्रसूति रोग, मानसिक रोग ओर हृदय रोग विभाग में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। संबंधित विभागों के बेड की संख्या बढ़ने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी।

विभागों का विस्तारीकरण मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में फार्मेसी विभाग के अध्यक्ष व निर्माण प्रभारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि मानसिक रोग और हृदय रोग विभाग में 20-20 और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के वार्ड में 30 बेड का विस्तार होगा। तीनों विभाग के वार्ड विस्तार की लागत 6.54 करोड़ रुपये है। इसमें हृदय रोग विभाग में 1.66 करोड़, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 2.48 करोड़ और मानसिक रोग विभाग का बजट 2.40 करोड़ रुपये है। तीनों विभागों के वार्डों का...