प्रयागराज, नवम्बर 29 -- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के आर्थोपेडिक विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डीसी श्रीवास्तव के खिलाफ अनुशासनात्मक दंड (परिनिंदा दंड) का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश उन्होंने आर्थोपेडिक विभाग की ओपीडी में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने में लापरवाही बरतने के मामले में है। परिनिंदा आदेश को डिप्टी सीएम ने एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया है। दरअसल एसआरएन अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए महानिदेशक कार्यालय लखनऊ से दो सदस्यीय टीम गठित की गई थी। टीम ने 24 से 26 मई तक अस्पताल का निरीक्षण किया था। प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय के अनुसार, निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के डॉक्टर ओपीडी में अनुपस्थित मिले थे। इसके लिए विभागाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया था। उसके बाद से रूटीन के अनुसार डॉ. डीसी श्र...