प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल की बर्न यूनिट और मानसिक रोग विभाग के वार्ड में भर्ती मरीजों व तीमारदारों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में तीमारदार अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के पास आरओ टंकी पर पानी लेने आते हैं या फिर बाजार से खरीदकर पानी पीते हैं। मानसिक वार्ड में पानी के अभाव में दो शौचालय में ताला लगा दिया गया है। इससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है। पीएमएसएसवाई बिल्डिंग के पीछे महाकुम्भ में लगभग 3.35 करोड़ की लागत से बर्न यूनिट बनाई गई थी। लेकिन यूनिट के किसी तल पर कोई वाटर कूलर नहीं लगा है। यह भी पढ़ें- रुड़की अस्पताल में घुसा बारिश का पानी यही स्थित मानसिक रोग वार्ड का है। तीमारदारों ने बताया कि ठंडा पानी ज्यादातर बाहर से खरीदकर लाते हैं।अस्पताल के दोनों वार्ड में न केवल पानी की किल्लत है बल्क...