प्रयागराज, मार्च 3 -- एसआरएन के संघ कार्यालय में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। अध्यक्ष गोपाल यादव व मंत्री मनोहर ने कर्मचारियों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सभी को मिठाई वितरित की। अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे अटूट भाईचारे व संगठन की शक्ति का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...