प्रयागराज, जून 23 -- लखनऊ के भीषण अग्निकांड के बाद मंगलवार को सुबह 11:30 बजे एसआरएन अस्पताल की पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में मॉक ड्रिल शुरू की गई। इसी दौरान उस समय अफरातफरी मच गयी जब एक चूक से अस्पताल के अंदर पानी भरने लगा। उस समय ओपीडी के प्रतीक्षालय में बड़ी संख्या में मरीज व तीमारदार बैठे थे। सभी परेशान हो गए। मॉक ड्रिल के लिए जब फायर हाइड्रेंट की मेन पाइप लाइन से वाटर सप्लाई का वॉल्व खोला गया तो प्लास्टिक सर्जरी विभाग के पास लगे फायर हाइड्रेंट का हौज पाइप फट गया, जिससे पानी फैलने लगा। बिल्डिंग के बाहर मॉक ड्रिल कर रहे लोगों को कुछ देर बाद पता चला कि अंदर पानी भर रहा है। यह भी पढ़ें- एसआरएन अस्पताल में हौज पाइप फटने से भरा पानी देखते-देखते ओपीडी, डायलिसिस यूनिट, सीटी स्कैन, एक्स-रे और रजिस्ट्रेशन काउंटर के आसपास पानी भर गया। जब तक पानी को प...