प्रयागराज, फरवरी 15 -- एसआरएन अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की गैलरी में रविवार को दोपहर फॉल सीलिंग टूटकर गिर गई। इससे वार्ड नंबर 14 की तरफ जा रहे तीमारदार बाल-बाल बचे। अस्पताल की छत छह माह से जर्जर है, जिसकी मरम्मत नहीं की गयी है। गैलरी में चार स्थान पर छत टूटी हुई है। जर्जर होने के कारण जंग लगी सरिया बाहर निकल आई है। तीन स्थान पर सीमेंट के टुकड़े छत से अलग हो गए हैं, जो किसी भी समय गिर सकते हैं। जिस जगह पर फॉल सीलिंग गिरी उसी के पास अधीक्षक कार्यालय भी स्थित है। साथ ही कैंटीन, वार्ड नंबर 16 नर्सिंग कॉलेज के लिए लोग आते-जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.