प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल परिसर में तीन माह से एक लावारिस व्यक्ति जिंदगी और मौत से जू्झ रहा है। वह आजमगढ़ से माघ मेला के समय प्रयागराज आया था। उस समय किसी वाहन का टक्कर लगने के कारण उसका दाहिना पैर जख्मी हो गया था। घायल अवस्था में उसे कोई लाकर अस्पताल परिसर में छोड़ गया था। उसी समय से वह अस्पताल परिसर में पार्क के बगल में लेटा हुआ है। वह अपना नाम सुरेश बताता है और उसे कोई जानकारी नहीं है। चलने में असमर्थ होने के कारण उसका इलाज भी नहीं हुआ। जब भोजन वितरित करने के लिए अस्पताल में ओम नम: शिवाय की गाड़ी आती है तब उसे सेवादार खिचड़ी दे देते हैं। जिस दिन कोई भोजन की गाड़ी नहीं आती सुरेश भूखे-प्यासे धूप में तड़पता रहता है। सुरेश अस्पताल में जिस स्थान पर लेटा हुआ उसके आसपास बैरीकेटिंग कर दी गयी है इसलिए लोगों की नजर भी नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.