प्रयागराज, मई 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में बुधवार सुबह डॉक्टरों और अधिवक्ताओं के बीच मारपीट से हंगामा मच गया। आरोप है कि एक घायल महिला अधिवक्ता को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान कहासुनी के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उधर, हंगामे की वजह से अस्पताल की सेवा भी ठप हो गई है। इससे आम मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- लाठी चार्ज से नाराज अधिवक्ताओं का तहसीलदार को ज्ञापनघायल महिला अधिवक्ता का मामला हाईकोर्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विशाल पांडेय ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में महिला अधिवक्ताओं का एक टूर्नामेंट आयोजित होना है। पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन सुबह प्रैक्टिस सत्र चल ...