प्रयागराज, मई 12 -- एसआरएन अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. नीलम, डॉ. अमित सिंह, डॉ. नीलम प्रसाद पाल व नर्सिंग सुपरिटेंडेंट जय कुमारी जायसवाल ने दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं की उपस्थित में केक काटा गया तो नाट्य प्रस्तुति के जरिए नर्सिंग सेवा के महत्व को दर्शाया। मुख्य अतिथि ने नर्सों की सेवा, समर्पण व मानवता के प्रति उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल का मजबूत स्तंभ नर्सें ही होती हैं। उधर, राजकीय मेडिकल कालेज में 'हमारी नर्से-हमारा भविष्य' शीर्षक से कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह भी पढ़ें- एसआरएन अस्पताल में केक काटकर मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस कालेज के प्राचार्य डॉ. श्याम सुंदर शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉल्विन...