रिषिकेष, मार्च 5 -- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज में चार सप्ताह तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया। मॉडर्न बायोलॉजी एडवांस्ड मॉलिक्यूलर टूल्स फॉर हेल्थकेयर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। स्कूल ऑफ बायोसांइसेज में आयोजित समापन समारोह की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पीडीपी ट्रेनर मंजू नौटियाल ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, नई सोच के साथ आगे बढ़ने और अपने कार्य में ईमानदारी और नैतिकता बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी, जिससे प्रतिभागियों को नई तकनीकों को समझने का अवसर मिला। स्कूल ऑफ बॉयोसाइंसेज के डीन डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.