रिषिकेष, मई 4 -- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय ने एनपैरिस बायो प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू किया है, जिसके तहत विवि के छात्र-छात्राएं नपैरिस बायो प्राइवेट लिमिटेड में संयुक्त शोध, प्रशिक्षण और इंटर्नशिप कर सकेंगे। सोमवार को जौलीग्रांट स्थित एसआरएचयू में एमओयू पर एसआरएचयू की ओर से कुलसचिव कमांडर चल्ला वेंकटेश्वर और एनपैरिस बायो प्राइवेट लिमिटेड की ओर से डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए। एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा को उद्योग की जरूरतों से जोड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग छात्रों को वास्तविक कार्य अनुभव और नई सोच भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह एमओयू विवि और उद्योग जगत के बीच मजबूत संबंध स्थापित करेगा। इससे विद्यार्थियों को रोजगार और रिसर्च के क्षेत्र में नई संभावनाएं मि...