हाथरस, अप्रैल 11 -- - हाथरस,कार्यालय संवाददाता। एसआई के बाद तीनों विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या घटी है,लेकिन सिकंदराराऊ में भाजपा का गणित गड़बड़ा सकता है। वर्ष 2022 में भाजपा विधानसभा में केवल 8104 मतों से चुनाव जीती थी। मगर इस बार 44810 वोट कटे है।सिकंदराराऊ विधानसभा में को भाजपा अपना गढ़ मानकर चलती है। यहां क्षत्रिय और यादव समाज का सबसे अधिक वोट है। वर्ष 1996 में भाजपा की सीट पर सबसे पहले यशपाल सिंह चौहान चुनाव जीते थे। उसके बाद 2002 में भाजपा से यशपाल सिंह चौहान चुनाव हारे थे। वर्ष 2007 में भाजपा से यशपाल सिंह चौहान चुनाव जीते थे। वह चुनाव भाजपा महज 2143 वोटों से चुनाव जीत सकी थी। मगर 2012 में बसपा से रामवीर उपाध्याय चुनाव जीते थे। मगर उसके वीरेन्द्र सिंह राणा 2017 से चुनाव जीतते आ रहे है। वर्ष 2022 में वीरेन्द्र सिंह राणा केवल 810...