एसआई सुनीता यादव ने ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन में जीता कांस्य पदक
आगरा, मई 25 -- अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता 9 से 15 मई तक लखनऊ में हुई। जिला बैडमिंटन संघ के चेयरमैन विनोद सीतलानी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से प्रतिभाग करने वाली एसआई सुनीता यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 प्लस आयुवर्ग एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीत आगरा का नाम रोशन किया। एसआई सुनीता यादव वर्तमान में अलीगढ़ जनपद में कार्यरत हैं और लंबे समय से उप्र पुलिस बैडमिंटन टीम के साथ अभ्यासरत हैं। वह आगरा में श्रवण बैडमिंटन अकादमी में अभ्यास करती हैं। पदक जीतने पर एसआई सुनीता यादव को कांस्य पदक जीतने पर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने सम्मानित भी किया। यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस टीम की डीजीपी से शिष्टाचार मुलाकात यह भी पढ़ें- छठी आवाज़ बैडमिंटन ट्रॉफी 2026 का समापन, 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.