अमरोहा, मार्च 15 -- दरोगा भर्ती परीक्षा संपन्न होते ही घर जाने की आपाधापी में अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन और रोडवेज की ओर जाने लगे। अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते जहां, रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जमा हुई। वहीं, शहर में जाम के हालात बने। जोया रोड से लेकर टीपी नगर चौराहे तक जाम लग गया। उधर, बिजनौर रोड पर भी सड़क के दोनों तरह वाहनों की लंबी कतार लग गई। सबसे ज्यादा टीपी नगर चौराहे से रेलवे स्टेश्न रोड तक जाम के हालात बने। आजद रोड पर भी जाम के चलते गांधी मूर्ति चौराहे से अंबेडकर पार्क तक ट्रैफिक ठहर गया। इसके चलते राहगीरों, आम लोगों समेत दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाने में सफलता हासिल की। जाम खुलने पर वाहन चालक सहित लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्द...