प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले के 16 केंद्रों पर आयोजित यूपी पुलिस की उप निरीक्षक की सीधी भर्ती परीक्षा में शनिवार को पहले दिन की पहली पाली में 5280 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। किंतु उनमें से 3557 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह दूसरी पाली में पंजीकृत 5280 परीक्षार्थियों में से 3584 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए डीएम शिव सहाय अवस्थी, एडीजी ज्योति नरायन व एसपी दीपक भूकर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। दो दिन शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली एसआई भर्ती परीक्षा में कुल 21,120 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। शनिवार को डीएम शिव सहाय अवस्थी, एडीजी ज्योति नरायन व एसपी दीपक भूकर ने लोकमान्य तिलक इं...