प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज। एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के प्रयागराज पहुंचने की संभावना को देखते हुए रोडवेज और रेलवे ने विशेष तैयारी की है। 14 और 15 मार्च को होने वाली परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे, जबकि रेलवे ने भी विशेष ट्रेन चलाने की योजना है। जिले में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 53,760 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए प्रयागराज-लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, वाराणसी, जौनपुर-गोरखपुर, मिर्जापुर और बांदा मार्ग पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर रिजर्व बसें भी चलाई जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रोडवेज की पूरी तैयारी है और बसों के साथ कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है।वहीं ...