कन्नौज, मार्च 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा में हिंदी खंड के एक प्रश्न को लेकर ब्राह्मण संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। संगठनों का कहना है कि प्रश्न में दिए गए एक विकल्प से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन राजीव दुबे ने बताया कि 14 मार्च को आयोजित परीक्षा के हिंदी खंड में पूछा गया था कि अवसर के अनुसार बदल जाने वाले के लिए एक शब्द बताइए। इसके विकल्पों में पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी दिए गए थे। उनका कहना है कि इस प्रश्न का सही उत्तर 'अवसरवादी' है, लेकिन विकल्पों में 'पंडित' शब्द शामिल करना अनुचित और आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि 'पंडित' शब...