जौनपुर, मार्च 16 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले में रविवार को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों पालियों में कुल 10909 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4031 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों का मेटल डिटेक्टर से जांच, बायोमीट्रिक सत्यापन और फोटो स्कैनिंग की गई। तत्पश्चात उन्हें केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं। पुलिस की खुफिया सेल ने सोशल मीडिया और अन्य गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी।जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने डॉ. राममनोहर लोहिया ...