कानपुर, मार्च 15 -- फोटो भी -एसआई भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन दोपहर बाद भीड़ का सैलाब उमड़ा-जोधपुर-हावड़ा में भीड़ अधिक होने से दो जनरल कूपों के दरवाजे किए बंद--------------------कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के 53 सेंटरों पर पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन दोपहर बाद भीड़ का सैलाब उमड़ा। शाम छह बजे के बाद तो मेले जैसी भीड़ सिटी साइड से आई। परीक्षार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेल प्रशासन ने छह स्पेशल ट्रेनें चलाईं। इसके बाद भीड़ नियंत्रित हुई। इसके बाद भी फुटकर परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला जारी रहा। परीक्षार्थियों की भीड़ नियमित मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों के जिस कूपे में जगह मिलती, उसी में चढ़ जाती थी। भीड़ न एसी देख रही थी और न ही स्लीपर। जोधपुर-हावड़ा में भीड़ अधिक होने से दो जनरल कूपों के दरवाजों को अंदर से लोगों ने बंद...