रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चोरी के एक आरोपी को पुलिस को सौंपे जाने के बाद उसके परिजनों के साथ आए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के एक कार्यकर्ता ने एसआई पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। गुस्साए लोगों ने ट्रांजिंट कैंप कोतवाली के गेट बाहर धरना दे दिया। वहीं सूचना पर मौके पर विधायक शिव अरोरा भी पहुंच गए। उन्होंने एसएसपी अजय गणपति से फोन पर वार्ता करते हुए एसआई पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गुरुवार देर रात ट्रांजिट कैंप में चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ा था। यह भी पढ़ें- एसएसपी से शिकायत करने पर युवक के साथ मारपीट इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। वहीं पकड़े गए युवक के परिजन एक संघ कार्यकर्ता रमेश शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि इ...