महाराजगंज, मार्च 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के 12 केन्द्रों पर आगामी 14, 15 मार्च को होने वाली उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोमेन्द्र मीना ने परीक्षा से जुड़े लोगों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। निर्देश दिया कि हर हाल में पारदर्शिता से परीक्षा करानी होगी। कहीं कोई लापरवाही मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तय है।उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले के कुल 12 केन्द्रों पर कुल 18240 प्रतिभाग करेंगे। बैठक में परीक्षा की समग्र तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः शुचितापूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.